Information on new criminal laws given in training-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रशिक्षण में दी नवीन आपराधिक विधियों की जानकारी

khaskhabar.com: रविवार, 09 जून 2024 3:31 PM (IST)
प्रशिक्षण में दी नवीन आपराधिक विधियों की जानकारी
दौसा। नवीन आपराधिक विधियों पर जिला पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। एसपी रंजीता शर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षण में नवीन आपराधिक विधियों-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम विषय पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला पुलिस के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाधिकारियों सहित उनके रीडर्स ने भाग लिया। इसमें जयपुर से आए विधि विशेषज्ञ रमेश कुमार ने 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन आपराधिक कानूनों के विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया। इस दौरान एसपी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा नवीन कानूनों को लागू होने पर आरंभिक रूप से आने वाली समस्याओं के निराकरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement