information of four terrorists entered in Punjab, High alert -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में चार आतंकियों के घुसने की सूचना से हाई अलर्ट

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 जून 2017 1:08 PM (IST)
पंजाब में चार आतंकियों के घुसने की सूचना से हाई अलर्ट
गुरदासपुर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे बमियाल सेक्टर में चार पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा भारत में घुसपैठ करने की सूचना से खुफिया एजेंसियां, पंजाब पुलिस व बीएसएफ हाई अलर्ट पर हैैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि आईएसआई इन आतंकियों को हथियार मुहैया करवाने की फिराक में है, ताकि किसी आंतकी वारदात को अंजाम दिया जा सके। खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि ये चारों आतंकी बमियाल बार्डर की तरफ से पंजाब में दाखिल होकर जिला गुरदासपुर व पठानकोट में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं। एजेंसियों से मिली इस सूचना के बाद पुलिस, बीएसएफ व सेना अलर्ट हो गई है। सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डीएसपी सिटी एडी सिंह ने भी इस सूचना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पूरे पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस नाकाबंदी कर जांच कर रही है। इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement