Information about various schemes given to women in Jajam meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाजम बैठक में महिलाओं को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जुलाई 2024 8:58 PM (IST)
जाजम बैठक में महिलाओं को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
उदयपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार और निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग की ओर से संकल्प अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता पर पंचायत समिति गिर्वा में जाजम बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी ने उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सेनेटरी नैपकिन, स्वच्छता, प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना, आरएससीआईटी में बालिकाओं के लिए निःशुल्क आधारभूत कंप्यूटर प्रशिक्षण, उद्यम प्रोत्साहन योजना आदि के आरे में बताया। जेंडर स्पेशलिस्ट विमला वीरवाल ने करियर से संबंधित परामर्श के साथ कार्यस्थल पर लैंगिग उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध व निवारण) अधिनियम 2013 के विषय में जानकारी दी। इस सत्र में मिशन शक्ति के तहत महिला अधिकारिता द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं महिला शक्ति उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement