Advertisement
दिल्ली में 'आप' के अंदर अंतर्कलह शुरू : वीरेंद्र सचदेवा

'आप' ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 31 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इनमें आधे से ज्यादा नए चेहरे हैं। इस सवाल पर सचदेवा ने कहा, "वे सीट बदल-बदल कर भाग रहे हैं। वे उन लोगों को ले रहे हैं, जिनको अपने दल में टिकट नहीं मिल रहा था। उनकी जो स्थिति बन रही है, उससे पता चलता है कि यहां पर भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा।
'आप' के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व सीएम हाउस का सचदेवा ने वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया, "भ्रष्टाचार इस चुनाव का मुख्य मुद्दा है और हम बार-बार कहते आए हैं कि 10 साल तक उन्होंने दिल्ली को लूटने का काम किया है।"
केजरीवाल के आवास का वीडियो जारी होने को लेकर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "उनके दोहरे चेहरे का यह सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने गरीब आदमी बनकर जनता को लूटा है। ऐसी फोटो सद्दाम हुसैन के घर, लीबिया के कर्नल गद्दाफी और कुछ दिन पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति के घर की आई थी। उनके एक स्पा के कमरे में कई करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। ऐसे अमीरों वाले शौक के चलते उन्होंने जनता को लूटा है और बाहर निकलते हैं तो गरीबों के मसीहा बनते हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


