Advertisement
राजस्थान में औद्योगिक क्रांति : भव्या योजना के तहत विकसित होंगे 5 नए इंडस्ट्रियल हब

राज्य सरकार ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पांच जिलों का चयन कर प्रस्ताव केंद्र को भेजा है : इनमें बालोतरा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, दौसा शामिल हैं।
रणनीतिक लाभ और कनेक्टिविटी
प्रस्तावित अधिकांश क्षेत्र दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के प्रभाव क्षेत्र में स्थित हैं। चयन प्रक्रिया में लॉजिस्टिक्स, कच्चे माल की उपलब्धता, औद्योगिक भूमि की मांग और नगरीय क्षेत्रों से निकटता जैसे मानकों को प्राथमिकता दी गई है। इन केंद्रों पर अत्याधुनिक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी।
विकास और रोजगार को मिलेगी गति
इस पहल से न केवल बड़े निवेश आकर्षित होंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के लाखों नए अवसर सृजित होंगे। बेहतर बुनियादी ढांचे और सरल प्रशासनिक व्यवस्था के कारण राजस्थान आने वाले समय में देश के प्रमुख इंडस्ट्रियल पावरहाउस के रूप में उभरेगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक असंतुलन को दूर करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


