न्यूजीलैंड टीम दुआ कर रही होगी कि बीमार होने के कारण दूसरे मैच से बाहर
रहे कप्तान केन विलियमसन पूरी तरह फिट होकर लौटे ताकि भारतीय सरजमीं पर
उन्हें जीत मिल सके । विलियमसन ने नेट्स पर बल्लेबाजी की और गेंदबाजी कोच
शेन जर्गेंसेन ने कहा कि संकेत अच्छे हैं। विलियमसन ने कानपुर में पहले
टेस्ट में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की खतरनाक स्पिन गेंदबाजी का बखूबी
सामना करते हुए 75 और 25 रन बनाये थे । विलियमसन की गैर मौजूदगी में कीवी
टीम कोलकाता में दूसरे टेस्ट में 204 और 197 रन पर आउट हो गई । रोस टेलर
जैसे शीषर्क्रम के बाकी बल्लेबाजों के फार्म में नहीं होने के कारण
विलियमसन की वापसी बहुत जरूरी है।