Indore: Husband kills wife and commits suicide, family in turmoil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंदौर : पति ने पत्नी की हत्या कर किया सुसाइड, परिवार में मचा हड़कंप

khaskhabar.com: सोमवार, 23 दिसम्बर 2024 6:12 PM (IST)
इंदौर : पति ने पत्नी की हत्या कर किया सुसाइड, परिवार में मचा हड़कंप
इंदौर। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना देवास जिले से इंदौर में काम करने आए लक्ष्मण कुलकर्णी की है। लक्ष्मण अपनी पत्नी मणि और दो बच्चों के साथ फीनिक्स टाउनशिप में किराए के कमरे में रहते थे। बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आज दोपहर फिर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद लक्ष्मण ने पत्नी मणि का गला वायर के तार से घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद, लक्ष्मण ने घर के पास ही स्थित रेलवे पटरी पर पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब मिली जब मृतका की बेटी ने मकान मालिक को अपनी मां के कमरे में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा, एसीपी आदित्य पटले और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भेज दिया। एसीपी आदित्य पटले ने बताया कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।
यह घटना इलाके में सनसनी का कारण बनी हुई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement