khaskhabar.com: सोमवार, 11 जुलाई 2016 4:47 PM (IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवती ने शादी की बात से दुखी होकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना इंदौर के कोतवाली पुलिस लाइन की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम रितु कुशवाहा है। रितु एमकॉम की छात्रा थी। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतका के दादा भिंड से उसके घर आए थे। दादा ने रितु की शादी करने की बात कही लेकिन वह अभी पढाई करना चाहती थी।