Indonesia suspends military co-operation with Australia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आस्ट्रेलिया को रोका संयुक्त सैन्य सहयोग से

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 5:25 PM (IST)
आस्ट्रेलिया को रोका संयुक्त सैन्य सहयोग से
जकार्ता। इंडोनेशिया ने अपने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह ‘पैनकासिला’ के अपमान के कारण ऑस्ट्रेलिया के साथ हर प्रकार का सैन्य सहयोग रोक दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सैन्य प्रवक्ता जनरल वुरजांतों ने कहा कि इंडोनेशिया ने मध्य दिसंबर में यह फैसला लिया। उन्होंने कहा, ‘हम तकनीकी कारणों से ऑस्ट्रेलियाई सेना के साथ हर प्रकार का सहयोग अस्थायी तौर पर रोक रहे हैं।’ जनरल ने कहा कि इंडोनेशियाई विशेष इकाई बल और ऑस्ट्रेलियाई विशेष वायु सेवा के एक संयुक्त अभ्यास के दौरान ‘पैनकासिला’ के प्रति असम्मान दर्शाया जाना सैन्य ‘सहयोग रोकने का एक प्रमुख कारण है।’
(आईएएनएस)

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement