Indonesia most active volcano erupts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में स्फोट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 जून 2018 3:37 PM (IST)
इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में स्फोट
जकार्ता। इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मेरापी में शुक्रवार को स्फोट हुआ और हवा में छह किमी तक राख फैल गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा कि योग्याकार्ता व मध्य जावा प्रांत की सीमा पर स्थिति माउंट मेरापी में सुबह 8.20 स्फोट हुआ और ज्वालामुखी के मुंख से राख पश्चिम की तरफ फैल रही है। उन्होंने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा, ‘‘एक रेड वोना (वालकैनो ऑब्जर्वेटरी नोटिस फॉर एविएशन) अलर्ट तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है।’’ उन्होंने नोटिस के उच्चतम स्तर का जिक्र करते हुए कहा कि विमानों को ज्वालामुखी के क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं है। सुतोपो ने कहा कि फिर नवीनतम हालात के घटनाक्रम के साथ इसका स्तर बदल सकता है। वाल्कैनोलॉजी एजेंसी के अनुसार, माउंट मेरापी में 24 मई को हुए स्फोट से हवा में जहरीली गैसें घुल गईं। एजेंसी के अनुसार, ज्वालामुखी के चेतावनी स्तर को ज्वालामुखी के मुख से तीन किमी के दायरे में नो-गो जोन के साथ तीसरे उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया गया है। योग्याकार्ता शहर से मेरापी 28 किमी उत्तर में स्थित है। शहर की आबादी 24 लाख है और हजारों लोग ज्वालामुखी के नजदीक रहते हैं। इंडोनेशिया के 129 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक मेरापी में साल 1948 से लगातार स्फोट हो रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement