Advertisement
इंडोनेशिया : भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 17 की मौत, 8 लापता

अधिकारियों ने बताया ग्यारह घायल लोग किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाबी रहे उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया।
खराब मौसम, भूस्खलन और ऊबड़-खाबड़ इलाके के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
अक्टूबर से मार्च तक होने वाली मौसमी बारिश अक्सर इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन का कारण बनती है, जो 17,000 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। देश में लाखों लोग पहाड़ी इलाकों या उपजाऊ बाढ़ के मैदानों के पास रहते हैं।
पिछले महीने, पश्चिमी जावा प्रांत के सुकाबुमी जिले में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और तेज़ हवाओं ने 12 लोगों की जान ले ली थी। नवंबर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ ने इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत को प्रभावित किया था, जिसमें 20 लोग मारे गए थे और दो लापता थे। इस क्षेत्र में भूस्खलन की वजह से एक पर्यटक बस भी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


