Advertisement
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विरासत को नई पहचान और रफ्तार मिली : बड़ौली

बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के 75वें जन्म दिन पर हरियाणा ने नया इतिहास रचा है। हरियाणा के हर जिले में भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं और समाज के हर वर्ग ने मिलकर महाश्रमदान कर स्वच्छता की मिसाल पेश की है। यह केवल एक स्वच्छता अभियान नहीं था, बल्कि मोदी जी को सेवा का अनूठा उपहार था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र “स्वच्छता ही सेवा” आज जन-जन का संकल्प बन गया है।
बड़ौली ने कहा कि हमें सेवा पखवाड़े को जनसेवा का महा अभियान बनाना है और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार हर वर्ग की आकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। आज हरियाणा का हर व्यक्ति नायब सरकार की योजनाओं से खुश है।
बड़ौली ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधें लगाएं। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण के माध्यम से ही स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इस अवसर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


