लखनऊ| उत्तर प्रदेश पीयूसीएल की बैठक आज राज्य कार्यालय-301 विधायक आवास स्थित कार्यालय पर आज अंतर्राष्ट्रीय
मानवाधिकार दिवस के अवसर पर संपन्न हुयी. पीयूसीएल उत्तर प्रदेश की आज की बैठक में प्रदेश
महामंत्री वंदना मिश्र ने बोलते हुये कहा कि वर्तमान का निजाम लगातार निरंकुश होता
जा रहा है , बड़े
पैमाने पे संस्थानिक हत्याए हो रही है जिसमे सरकार लगातार उनपर लगाम लगाये जाने की
बजाये उस छात्र की जाति ढूँढने में लग जाती है. देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय
जेएनयू में एक छात्र पिछले कई दिनों से गायब है पर विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार
अपनी जवाबदेही से न सिर्फ बच रहा है बल्कि इस मुद्दे पर दबाब बनाने वाले छात्रो को
लगातार धमकाने और नोटिस देने का काम कर रहा है .
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट