Indian Navy rejects overweight Tejas, looks for alternative-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेवी ने स्वदेशी प्लेन तेजस को किया रिजेक्ट

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 8:04 PM (IST)
नेवी ने स्वदेशी प्लेन तेजस को किया रिजेक्ट
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने भारत में बने पहले पहले फाइटर प्लेन तेजस के नेवी वर्जन को रिजेक्ट कर दिया है। नेवी का कहना है कि ज्यादा वजन होने की वजह से एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा का कहना है कि सिंगल इंजन वाला तेजस पूरा टैंक ईधन भरने और हथियारों से लैस होने के बाद काफी भारी हो जाता है। ऐसे में तेजस को टेक ऑफ कराने और लैंड कराने में काफी परेशानी आती है। नेवी ने 5-6 साल में इसका विकल्प तलाशने के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। नेवी ऐसे एयरक्राफ्ट की पहचान करने में लगी है जो उनकी जरूरतों पर खरा उतरे। गौरतलब है कि तेजस इसी वर्ष नेवी में शामिल हुआ था। यह स्वदेशी तकनीक वाला पहला फाइटर प्लेन है। तेजस 3000 किमी तक मार कर सकता है। इसकी अधिकतम गति 2205 किमी प्रति घंटा है।
# खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement