Advertisement
भारतीय MSME FTA का पूरा लाभ नहीं उठा रहे, निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें: RBI गवर्नर

आरबीआई गवर्नर के अनुसार, भारत का तेजी से विस्तारित होता एफटीए नेटवर्क एमएसएमई के लिए नए बाजारों तक पहुंच, कम लागत वाले गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल की उपलब्धता और वैश्विक मूल्य शृंखलाओं (ग्लोबल वैल्यू चेन) में शामिल होने के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्रम-प्रधान एमएसएमई उद्योग अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लाभों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
संजय मल्होत्रा ने एमएसएमई क्षेत्र को उपलब्ध कराए जा रहे ऋण में सुधार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2026 को समाप्त 12 महीनों के दौरान एमएसएमई क्षेत्र को बैंकों द्वारा दिया गया ऋण 27 प्रतिशत बढ़ा, जो बैंकिंग प्रणाली के कुल ऋण वृद्धि दर 19.4 प्रतिशत से काफी अधिक है।
उन्होंने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र को दिया गया कुल बकाया ऋण सितंबर 2021 के 17.97 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर सितंबर 2026 में 42.89 लाख करोड़ रुपए हो गया। यह लगभग 19 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाता है।
हालांकि उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में ऋण अंतर (क्रेडिट गैप) पिछले कुछ वर्षों में काफी कम हुआ है, लेकिन अब पहली बार ऋण लेने वाले उद्यमियों, सूक्ष्म इकाइयों, महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों तथा छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की इकाइयों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मल्होत्रा ने छोटे व्यवसायों के लिए वित्तपोषण को आसान बनाने हेतु उठाए गए हालिया कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से स्वीकृत या रिन्यू किए गए लोन के लिए आरबीआई ने सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए जरूरी कोलैटरल-फ्री लोन लिमिट को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया, जो 2010 के बाद पहला बदलाव है।
उन्होंने बताया कि बैंक अपनी आंतरिक नीतियों के अनुसार मजबूत वित्तीय प्रदर्शन वाले उधारकर्ताओं के लिए इस सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपए तक भी कर सकते हैं।
--आएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


