Indian jailed in Dubai for not returning Rs 1.2 crore wrongly deposited in his account-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाते में गलत तरीके से जमा 1.2 करोड़ रुपये नहीं लौटाने पर भारतीय को दुबई में जेल

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2022 12:59 PM (IST)
खाते में गलत तरीके से जमा 1.2 करोड़ रुपये नहीं लौटाने पर भारतीय को दुबई में जेल
दुबई | दुबई की एक अदालत ने एक भारतीय व्यक्ति को उसके खाते में गलती से जमा हुए 1.2 करोड़ रुपये नहीं लौटाने पर एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। द नेशनल की रिपोर्ट के अनुसार दुबई क्रिमिनल कोर्ट ने उस व्यक्ति को इतनी ही राशि का जुर्माना अदा करने और सजा पूरी होने के बाद उसे निर्वासित करने का आदेश दिया। दोषी ने अदालत को बताया कि उसे पैसे ट्रांसफर होने की सूचना मिली, लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि पैसा कहां से आया। उसने कहा कि उस पैसे से मैने अपने किराए और खचरें का भुगतान किया। द नेशनल ने उस व्यक्ति के हवाले से बताया, एक कंपनी ने मुझसे पैसे वापस करने के लिए कहा, लेकिन मैंने इनकार कर दिया, क्योंकि मैं अनिश्चित था कि पैसा उसका है या नहीं।
पैसा एक मेडिकल ट्रेडिंग कंपनी द्वारा स्थानांतरित किया गया था।
मेडिकल ट्रेडिंग कंपनी के एक अधिकारी ने अदालत को बताया कि गलती से पैसा कंपनी के खाते के समान दूसरे खाते में जमा हो गया।
आरोपी द्वारा पैसा वापस करने से इनकार करने पर कंपनी ने घटना की सूचना अल रफा पुलिस स्टेशन को दी।
दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने उन पर अवैध रूप से धन प्राप्त करने का आरोप लगाया।
दोषी ठहराए गए शख्स ने फैसले के खिलाफ अपील की है और अगले महीने सुनवाई होने की उम्मीद है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement