Indian chef tweeted anti-Islam, JW Marriott Hotel suspended him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शेफ अतुल कोचर ने किया इस्लाम विरोधी ट्वीट, जेडब्ल्यू मैरियट ने की 'छुट्टी'

khaskhabar.com: बुधवार, 13 जून 2018 4:09 PM (IST)
शेफ अतुल कोचर ने किया इस्लाम विरोधी ट्वीट, जेडब्ल्यू मैरियट ने की 'छुट्टी'
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय मूल के लोकप्रिय शेफ अतुल कोचर के इस्लाम विरोधी ट्वीट की वजह से जेडब्ल्यू मैरियट होटल ने उनके साथ अपना करार खत्म कर लिया है। कोचर दुबई में अपना रंग महल भारतीय रेस्ट्रॉन्ट चलाते हैं। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेडब्ल्यू मैरियट मारकी ने एक बयान जारी कर कहा, शेफ अतुल कोचर के हाल के बयान को देखते हुए हमने उनके साथ रंग महल के लिए अपना समझौता खत्म करने का फैसला लिया है। करार खत्म होने के साथ ही, शेफ अतुल अब इस रेस्ट्रॉन्ट से जुड़े नहीं रहेंगे।
होटल का बयान, हम संस्कृति की विविधता पर गर्व करते हैं

होटल ने बयान में आगे कहा, दुबई के जेडब्ल्यू मैरियट मारकी होटल में हम संस्कृति की विविधता पर गर्व करते हैं। हम परंपरागत अनुभव और उच्च सेवा मानकों को बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिए रंग महल प्रसिद्ध है। अतुल कोचर ने अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वॉन्टिको’ के एक ऐपिसोड के लिए ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की थी। ऐपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकियों के रूप में दिखाया गया था।
ट्विटर पर लोगों ने की थी शेफ को हटाने की मांग
उन्होंने ट्वीट किया था, ‘यह देखकर दुख हो रहा है कि आपने (प्रियंका) हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जो 2000 साल से ज्यादा समय से इस्लाम के आतंक का शिकार होते रहे हैं।’ कोचर की इस्लाम विरोधी टिप्पणी से सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया और ट्विटर इस्तेमाल करने वाले लोगों ने शेफ को हटाने की मांग की थी।

मुझे इस्लामोफोबिया नहीं, कॉमेंट पर पछतावा

हालांकि, मामले पर विवाद बढ़ता देख कोचर ने ट्विटर पर ही माफी मांग ली। कोचर ने ट्वीट किया, मेरे द्वारा किए गए ट्वीट के लिए मैं कोई सफाई नहीं दूंगा। मैं मानता हूं कि इस्लाम का जन्म करीब 1400 साल पहले हुआ और इसलिए मैं माफी मांगता हूं। मुझे इस्लामोफोबिया नहीं है, मुझे अपने कॉमेंट पर पछतावा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement