Indian Army is mighty in the world thanks to its unity: Rajnath Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय सेना अपनी एकता की बदौलत पूरे विश्व में पराक्रमी

khaskhabar.com: रविवार, 16 दिसम्बर 2018 8:39 PM (IST)
भारतीय सेना अपनी एकता की बदौलत पूरे विश्व में पराक्रमी
नई दिल्ली । शहीद जवानों की याद में 'विजय दिवस' के अवसर पर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। दिल्ली कैंट, परेड ग्रांउड स्थित एनसीसी ऑडिटोरियम में वेटरंस इंडिया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शहीद जवान हवलदार जोरावर सिंह के पिता राजवीर सिंह एवं अन्य शहीद जवानों के परिजनों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं आर्थिक मदद दी गई। इनमें त्रिवेणी देवी, बलराम सिंह, बिमला देवी, राममूर्ति देवी, राज सिंह, सुरेन्द्र कुमार एवं सुधा देवी शामिल थे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने वेटरंस इंडिया को इस कार्यक्रम के लिए सराहा एवं शहीद जवानों को याद किया। उन्होंने कहा, "विजय दिवस को हम 1971 के पाकिस्तान के साथ युद्ध में विजय एवं शहीद हुए जवानों की याद में मनाते हैं। उनके बलिदान का पैसों के आधार पर मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। वेटरंस इंडिया देश के नौजवानों में राष्ट्रीय स्वाभिमान, राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति बढ़ा रहा है जो देश निर्माण में महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अपनी एकता एवं अखंडता की बदौलत पूरे विश्व में पराक्रमी एवं जिम्मेदारी की मिसाल है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं शहीद जवानों के लिए अपनी एक महीने की तनख्वाह वेटरंस इंडिया फंड में जमा करूंगा। वेटरंस इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने कहा, "संगठन पूरे देश में हर एक व्यक्ति के मन में राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति की सोच पैदा कर उसे राष्ट्र निर्माण में लगाने के लिए एक योजना तैयार करेगा जो एनसीसी, डिजास्टर मैनेजमेंट, स्काउट एवं गाइड, फस्र्ट एड एवं राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति की सोच का मिश्रण होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement