India test fires medium-range nuclear capable Agni-II missile-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत ने किया अग्नि-2 का सफल परीक्षण, 2 हजार KM तक मार करने में सक्षम

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 3:35 PM (IST)
भारत ने किया अग्नि-2 का सफल परीक्षण, 2 हजार KM तक मार करने में सक्षम
भुवनेश्वर। भारत ने मंगलवार को मध्यम दूरी की स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 2 का ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को बालासोर जिले के एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के लॉन्च कॉप्लेक्स-4 से दागा गया। यह परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने नियमित परीक्षण अभ्यास के तहत किया है। अग्नि 2 मिसाइल पहले ही भारतीय सेना का हिस्सा है। दो चरणों वाली अग्नि-1 मिसाइल में एक उच्चस्तर की नौवहन प्रणाली है। यह दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। 20 मीटर लंबी व 17 टन वजनी अग्नि-2 एक हजार किलोग्राम तक मुखास्त्र ले जाने में सक्षम है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement