India should be declared a Sanatan Nation, not a Hindu Nation: Karauli Sarkar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत को 'हिंदू राष्ट्र' नहीं, 'सनातन राष्ट्र' घोषित किया जाए: करौली सरकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 10:34 AM (IST)
भारत को 'हिंदू राष्ट्र' नहीं, 'सनातन राष्ट्र' घोषित किया जाए: करौली सरकार
हरिद्वार । बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर करौली सरकार ने प्रतिक्रिया दी। करौली शंकर महादेव (जिन्हें करौली सरकार के नाम से भी जाना जाता है) ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह बेहद भयावह और पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा कि इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत और बांग्लादेश के धार्मिक नेताओं, आध्यात्मिक गुरुओं और आस्था के संरक्षकों को आपस में संवाद शुरू करना चाहिए। करौली सरकार के अनुसार, धार्मिक संवाद के जरिए ही इस तरह की हिंसा और अत्याचार को रोकने की दिशा में सार्थक पहल हो सकती है। इसी दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हुई नारेबाजी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के कारण बार-बार भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठती है। हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर एक अलग और स्पष्ट विचार रखा।
करौली सरकार महाराज ने कहा, "जब हिंदू राष्ट्र की बात होती है, तो यह समझना जरूरी है कि यह एक विशेष संस्कृति और सोच का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में दूसरी संस्कृतियों का स्थान कहां होगा?"
उन्होंने आगे कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के बजाय 'सनातन राष्ट्र' घोषित किया जाना चाहिए।
उनके अनुसार, सनातन केवल एक धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, और इसके भीतर सभी धर्म समाहित हैं। सनातन की भावना समावेशी है और यही भारत की मूल पहचान है।
अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा, “जो लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ नहीं कह सकते, उनसे मताधिकार छीन लेना चाहिए। ऐसे ही जो लोग सनातन राष्ट्र के नियमों का पालन न करें, उनके मताधिकार को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया जाए। साथ ही, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"
दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने पर करौली सरकार ने कहा, "जहां भी लोग धार्मिक अशांति फैलाने, जिसे 'लैंड जिहाद' कहा जा रहा है, उसे बढ़ावा देने के लिए अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, वह बिल्कुल गलत है। ऐसे मामलों में सरकार जो भी कार्रवाई कर रही है, उसे पूरे संत समाज का पूरा समर्थन है। कोई भी सच्चा सनातनी ऐसी धर्म विरोधी गतिविधियों का विरोध करेगा, चाहे वह व्यक्ति सत्ता में हो या सिस्टम से बाहर हो।"
राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना करने वाले बयान पर करौली सरकार ने कहा, "हम शुभकामनाएं देते हैं कि उनमें भगवान राम का आचरण भी आ जाए।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement