वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार! GDP वृद्धि दर 5.5 फीसदी रहने की उम्मीद
khaskhabar.com: बुधवार, 22 जनवरी 2020 6:40 PM (IST)
इंडिया-रेटिंग्स को उम्मीद है कि कर व गैर-कर राजस्व में गिरावट से वित्तीय
घाटा बढ़ सकता है। रिजर्व बैंक से प्राप्त अधिशेष राशि को जोडऩे के बावजूद
चालू वित्त वर्ष में वित्तीय घाटा 3.6 फीसदी पर पहुंच सकता है। इससे पहले,
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी सोमवार को चालू वित्त वर्ष
2019-20 में भारत सहित वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अनुमानित आर्थिक वृद्धि
दर में कटौती करते हुए अगले वित्त वर्ष से अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढऩे का
अनुमान लगाया था।