Advertisement
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो : पीएम मोदी ने दिया 7सी मोबिलिटी सॉल्यूशन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे बताया कि भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी इकोनॉमी है। पैसेंजर व्हीकल मार्केट के रूप में देखें तो हम दुनिया में नंबर तीन पर हैं। आप कल्पना कीजिए कि जब भारत दुनिया की टॉप थ्री इकोनॉमी में शामिल होगा, तब हमारा ऑटो मार्केट कहां होगा। 'विकसित भारत' की यात्रा मोबिलिटी सेक्टर के भी अभूतपूर्व ट्रांसफॉर्मेशन के कई गुना विस्तार की यात्रा होने वाली है। भारत में मोबिलिटी के फ्यूचर को ड्राइव करने वाले कई फैक्टर्स हैं, जैसे भारत की सबसे बड़ी युवा आबादी, मिडिल क्लास का लगातार बढ़ता दायरा, तेजी से होता शहरीकरण, भारत में बन रहा आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, 'मेक इन इंडिया' से एफॉर्डेबल व्हीकल, ये सारे फैक्टर्स भारत में ऑटो सेक्टर के ग्रोथ को पुश करने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में ऑटो इंडस्ट्री की विकास की संभावनाओं में 'मेक इन इंडिया' की मजबूती का भी बड़ा रोल है। 'मेक इन इंडिया' अभियान को पीएलआई स्कीम से गति मिली है। इस स्कीम ने सवा दो लाख करोड़ से अधिक की सेल में मदद की है। इस स्कीम से ही इस सेक्टर में डेढ़ लाख से ज्यादा डायरेक्ट जॉब क्रिएट हुए हैं। आप अपने सेक्टर में तो जॉब क्रिएट करते ही हैं, इसका दूसरे सेक्टर्स में भी मल्टीप्लायर इफेक्ट होता है। बड़ी संख्या में ऑटो पार्ट्स हमारे एमएसएमई सेक्टर बनाते हैं, जो ऑटो सेक्टर को बढ़ाते हैं, तो एमएसएमई, लॉजिस्टिक्स, टूर और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी नई जॉब अपने आप बढ़ने लग जाती है। भारत सरकार ऑटो सेक्टर को हर लेवल पर सपोर्ट दे रही है। बीते एक दशक में, इस इंडस्ट्री में, एफडीआई, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और ग्लोबल पार्टनरशिप के नए रास्ते बनाए गए हैं। पिछले चार सालों में इस सेक्टर में 36 बिलियन डॉलर से ज्यादा का एफडीआई आया है। आने वाले सालों में ये कई गुना और बढ़ने वाला है। हमारा प्रयास है कि भारत में ऑटो मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा पूरा इकोसिस्टम डेवलप हो।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


