India military power and economic strength is increasing under Modi leadership: Dr. Satish Poonia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 14, 2026 11:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत बढ़ रही है : डा. सतीश पूनिया

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जून 2025 6:56 PM (IST)
मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत बढ़ रही है : डा. सतीश पूनिया
सोनीपत। ‘‘मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक’’ लोकसभा स्तर की कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मोदी सरकार के 11 साल में भारत को दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता देश बताया। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति का प्रतीक बताया। सोनीपत भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में अन्य नेताओं ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। इस कार्यशाला में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, विधायक देवेंद्र अत्री, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, कार्यशाला के संयोजक सतीश नांदल, सोनीपत मेयर राजीव जैन, सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जींद जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने भी अपने विचार रखे। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत जिला भाजपा कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ’संकल्प से सिद्धि’ के लक्ष्य के प्रति संकल्पित होकर देश के सभी वर्गों के उत्थान लिए चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और मजबूत हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में अपने चरम पर पहुंच गई है। डा. पूनिया ने कहा कि अब भारत दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहता है। हमारी गिनती शीर्ष चार अर्थव्यवस्था वाले देशों में होती है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल उपलब्धियों वाले रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष विकास को समर्पित रहे हैं। देश ने पिछले एक दशक में विरासत से विकास की प्रेरणादायक यात्रा का अनुभव किया है। बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष केवल शासन के नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और सतत विकास के रहे हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास“ के मूलमंत्र को लेकर भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है।
बड़ौली ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने उस समय भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश था। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में इन 11 सालों में भारत विश्व की चौथे नंबर की इकोनॉमी बना है। इन 11 सालों में हमें भारत का नया स्वरूप दिखा है। हर क्षेत्र में समग्र विकास हुआ है। उन्होंने जून माह में होने वाले मुख्य-मुख्य कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस हर बूथ पर मनाना है वहीं 29 जून को पीएम मोदी के मन की कार्यक्रम को भी हर बूथ पर सुनना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 8 जून को मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रेसवार्ता करेंगे, इसके बाद 9 जून को प्रदेश के शीर्ष नेता भी प्रेसवार्ताएं करेंगे। बड़ौली ने कहा कि 5 जून से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हमें हर बूथ पर पौधारोपण करना है।
हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों गिनवाई। उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में भारत ने तेजी से तरक्की की है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के गरीब परिवारों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प लिया है, इस संकल्प को हम सभी ने मिलकर सिद्धि तक पहुंचाना है।
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि 11 वर्षों में लोगों का जीवन सरल हुआ है। हर जिला फोर लाइन सड़कों से जुड़ा है और देश व प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। मोदी सरकार की 11 की यात्रा विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नए भारत के निर्माण को संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाया है और नागरिकों के सपनों व संभावनाओं को नई दिशा दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement