India is no longer a consumer in technology, it is a producer: Rajeev Chandrasekhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तकनीक में भारत अब कंज्यूमर नहीं, प्रोड्यूसर : राजीव चंद्रशेखर

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 9:44 PM (IST)
तकनीक में भारत अब कंज्यूमर नहीं, प्रोड्यूसर : राजीव चंद्रशेखर
लखनऊ, । केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि "तकनीकी क्षेत्र में भारत अब कंज्यूमर नहीं, प्रोड्यूसर है।" उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन के सत्र परिचर्चा में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डाटा सेंटर के संदर्भ में विशेष सत्र का आयोजन हुआ। 'आईटी, आईटीईएस एंड डाटा सेंटर्स इन उत्तरप्रदेश, सर्विग द वल्र्ड सेशन' में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक संस्मरण सुनाते हुए कहा, "मेरा उत्तर प्रदेश से आत्मिक लगाव है। ऐसा इसलिए है कि 16 साल में राजनीतिक कैरियर के बाद मुझे प्रधानमंत्री जी के निर्देश के बाद यूपी में एक सभा मे संबोधित करने का अवसर मिला, हालांकि मैं हिंदी में इतना अच्छा नहीं हूं, लेकिन फिर भी मैंने हिंदी में संबोधित करने की कोशिश की, उस भीड़ से एक युवा की आवाज आई 'डिजिटल इंडिया के साथ बढ़ता डिजिटली उत्तर प्रदेश', ये नारा मुझे उस समय काफी क्रांतिकारी लगा। उसके बाद आज मैं महसूस करता हूं कि उत्तर प्रदेश वाकई डिजिटली यूपी को चरितार्थ कर रहा है। मात्र 6 साल पहले का उत्तरप्रदेश अलग था, 6 वर्षो में उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन गई है।" उन्होंने कहा, "पहले मुझसे आईटी क्षेत्र के निवेशकर्ताओं से एक बात सुनने को मिलती थी कि वे आंध्र, कर्नाटक,तमिलनाडु, महाराष्ट्र में निवेश करना चाहते थे, उन्हें लगता था कि वहां टेक्नोक्रेट और जमीन आसानी से मिल सकती है, लेकिन आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र और डाटा सेंटर निर्माण के परिणाम से ये पता चलता है कि पिछले 6 वर्षो में उत्तरप्रदेश द्वारा की गई सूचना प्रौद्योगिकी की ये यात्रा बहुत अभूतपूर्व है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी का कहना है कि टेक्नोलॉजी से आम आदमी के जीवन मे बदलाव आना चाहिए। टेक्नोलॉजी से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका मिलना चाहिए। पिछले 30 वर्षो में भारत टेक्नोलॉजी का कन्ज्यूमर बन चुका था, इसे अब टेक्नोलॉजी का प्रोड्यूसर बनना है। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री जी द्वारा कही गई ये बातें आज शब्दश: सच साबित हो रही हैं।"
उन्होंने कहा, "मुझे इस बात का भरोसा नहीं था कि भारत इस क्षेत्र में इतना ज्यादा आगे बढ़ जाएगा। लेकिन आज प्रधानमंत्री जी के निर्देशन भारत ने दुनिया को दिखा दिया। आज भारत 'टेक्नोलॉजी का कंज्यूमर नहीं प्रोड्यूसर' बन गया है। 5जी इसका उदहारण है। जिस तरह से उत्तरप्रदेश आईटी सेक्टर में कार्य कर रहा है, निश्चित है कि 'प्रोड्यूसर इंडिया का ग्रोथ इंजन भी उत्तरप्रदेश बनेगा'।"
उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा व आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आईटी और आईटीईएस क्षेत्र, विशेष रूप से विकासशील देशों के बीच तेजी से नया क्षेत्र उभरा है। उत्तरप्रदेश सरकार आईटी व आईटीईएस क्षेत्र को विशेष रूप से बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement