India, China suspend the conventional boundary meeting on Independence Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर भारत, चीन के बीच पारंपरिक सीमा बैठक पर संशय

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 09:25 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर भारत, चीन के बीच पारंपरिक सीमा बैठक पर संशय
नई दिल्ली। देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत और चीन के बीच पारंपरिक सीमा बैठक को लेकर संशय की स्थिति है क्योंकि चीन ने इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये बैठकें उत्तरी लद्दाख में दौलत बैग ओल्डी, अरुणाचल प्रदेश में किबिथू, लद्दाख में चूशुल, अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास बम-ला और सिक्किम में नाथु-ला में होती हैं। ये बैठकें दोनों देशों के स्वतंत्रता दिवस पर होती हैं। सूत्रों के मुताबिक, चीन ने इन बैठकों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मंगलवार को ये बैठकें होने की संभावना नहीं है। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच डोकलाम सीमा विवाद समय बीतने के साथ-साथ गहराता जा रहा है। चीन ने भारत को पिछले दिनों अंतिम चेतावनी दी थी। लेकिन भारत ने भी साफ संदेश दे दिया है कि पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे में सुनने को मिल रहा है कि चीन यदि सैन्य हमला करता है, तो दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचेगा। लेकिन रक्षा विशेज्ञषों की मानें तो चीन के पास सैन्य के अलावा पानी से वार का विकल्प भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement