Advertisement
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च, राहुल-खड़गे समेत कई नेता शामिल

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि हम आगे बढ़ते रहेंगे और अपनी मांग पर मजबूती से डटे रहेंगे। यह सिर्फ विपक्ष की मांग नहीं है। यह पूरे भारत में उन सभी लोगों की मांग है जो संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। हम पूरी दृढ़ता के साथ इस लड़ाई को अंत तक लड़ेंगे।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश को पता होना चाहिए कि गृह मंत्रालय के तहत क्या हो रहा है और युवा पुरुषों, महिलाओं और पत्रकारों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिल्ली पुलिस के उस फैसले पर तंज कसा, जिसमें जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई। उन्होंने कहा कि अपनी बात लेकर इंसान कहां जाए? कोई डेलिगेशन है, कोई संस्था है। इस देश में अपनी बात रखने की मौलिक आजादी है। प्रोटेस्ट करना, धरना देना, पदयात्रा करना ये सब अपनी बात मनवाने के लोकतांत्रिक तरीके हैं। अब जंतर-मंतर को हटा दिया, तो मुझे बता दीजिए, कहां पर जाएं? देश की राजधानी में वो कौन सी जगह है, जहां जाकर लोग अपनी मांगें रख सकते हैं?
इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सड़कों पर है। राहुल गांधी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे देशभर के यहां आए हुए हैं। उन सब की एक ही मांंग है कि सुप्रीम कोर्ट हमारी बात को सुने। सीईसी ने जो काम किया है वो गैरकानूनी है, गैर संवैधानिक है और उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


