Advertisement
विश्व स्तर पर रैंसमवेयर हमलों के लिए भारत बना दूसरा सबसे बड़ा टारगेट

रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्वभर में रैंसमवेयर से प्रभावित स्वास्थ्य संगठनों का प्रतिशत लगभग दोगुना हो गया है।
चेक प्वाइंट में थ्रेट इंटेलिजेंस के प्रमुख लोटेम फिंकेलस्टीन ने एक बयान में कहा, "रैंसमवेयर 2020 में रिकॉर्ड तोड़ रहा है।"
उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस महामारी के आगमन के साथ ही रैंसमवेयर का चलन शुरू हुआ, क्योंकि संगठनों ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कार्यालयों के बजाय दूरस्थ कार्यबल (रिमोट वर्कफोर्स) पर ध्यान केंद्रित किया।
अधिकारी ने कहा, "पिछले तीन महीनों में ही रैंसमवेयर हमलों के मामलों में खतरनाक उछाल देखने को मिला है।"
रैंसमवेयर हमलों के जरिए किसी भी व्यक्ति, संस्था या कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम को हैक करने से लेकर महत्वपूर्ण डाटा चुराने और ब्लैकमेल करने जैसे कई अपराधों को अंजाम दिया जाता है।
वर्तमान समय में रैंसमवेयर हमलों को बड़ी सफाई और बेहतरीन ढंग से अंजाम दिया जाता है, जिसमें डबल एक्सटॉर्शन और लोगों को भुगतान करने पर मजबूर करना भी शामिल है।
एक डबल एक्सटॉर्शन अटैक में हैकर्स पहले पीड़ित के डेटाबेस को एन्क्रिप्ट करने से पहले बड़ी मात्रा में संवेदनशील जानकारी निकालते हैं।
बाद में हमलावर उस सूचना को प्रकाशित करने की धमकी देते हैं और पीड़ित से फिरौती की मांग करने लगते हैं। वह डराते हैं कि अगर उन्हें फिरौती का भुगतान नहीं किया जाता है तो वह महत्वपूर्ण सूचना लीक कर देंगे। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


