India at sixth of the world,s eight major powers: the US magazine Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुनिया की आठ बड़ी ताकतों में भारत का छठा स्थान: अमेरिकी पत्रिका

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 1:13 PM (IST)
दुनिया की आठ बड़ी ताकतों में भारत का छठा स्थान: अमेरिकी पत्रिका
पत्रिका के अनुसार भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखें तो चीन, जापान और अमेरिका सभी अपने एशियाई सुरक्षा ढांचे को लेकर भारत के साथ सहयोग को लेकर उत्सुक हैं, वहीं यूरोपीय संघ और रूस आकर्षक व्यापार और रक्षा समझौतों के लिए नई दिल्ली की तरफ देखते हैं। पत्रिका ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों के आधुनिकीकरण के साथ अपनी क्षमता के उपयोग के जरिये भारत ने चतुराई से इन प्रतिद्वंद्वी शक्तियों से अलग अपनी राह बना ली है।’ पत्रिका के मुताबिक, नोटबंदी के बाद उत्पन्न आंतरिक समस्याओं और पाकिस्तान के भय के बावजूद भारत ने 2016 में अपने पांव और मजबूती से जमाए हैं। अमेरिकन इंट्रेस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘मोदी ने अमेरिका और जापान के साथ नए नौसैनिक सहयोग कायम करने में सफलता हासिल की है और उन्होंने भारतीय सेना को आधुनिक बनाने के लिए रूस, फ्रांस तथा इजराइल के साथ भी कई रक्षा समझौतों पर दस्तखत किए हैं।’

[@ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement