India at sixth of the world,s eight major powers: the US magazine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुनिया की आठ बड़ी ताकतों में भारत का छठा स्थान: अमेरिकी पत्रिका

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 1:12 PM (IST)
दुनिया की आठ बड़ी ताकतों में भारत का छठा स्थान: अमेरिकी पत्रिका
नई दिल्ली। अमेरिका की विदेश नीति से जुड़ी एक प्रमुख मैगजीन ने साल 2017 के लिए आठ शक्तिशाली राष्ट्रों की सूची में भारत को छठे स्थान पर रखा है। इस सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है, जबकि चीन और जापान को संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान मिला है। इस सूची में चौथा स्थान रूस को और पांचवां जर्मनी को दिया गया है। ईरान को सातवें जबकि इस्राइल को आठवें पायदान पर रखा गया है। मैगजीन ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की है। ‘द अमेरिकन इंट्रेस्ट’ मैगजीन ने आठ महान वैश्विक ताकतों से जुड़ी अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, ‘जापान की तरह भारत को भी विश्व के शक्तिशाली देशों की सूचियों में अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन वैश्विक मंच पर इसका स्थान दुर्लभ और उल्लेखनीय है।’ मैगजीन में कहा गया है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है। इसके साथ ही भारत एक विविधता से परिपूर्ण तेजी से आगे बढ़ती आर्थिक ताकत है। हर ताकत चाहता है भारत से सहयोग

[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement