india and tajikistan sign 4 agreements-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत और ताजिकिस्तान के बीच 4 समझौते

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 7:41 PM (IST)
भारत और ताजिकिस्तान के बीच 4 समझौते
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ताजिक राष्ट्रपति एमोमली रहमान के नेतृत्व में यहां प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद शनिवार को भारत और ताजिकिस्तान ने चार समझौतों पर दस्तखत किए जिनमें वित्तीय खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति एमोमली रहमान विभिन्न क्षेत्रों में हुए समझौतों के आदान-प्रदान के गवाह बने। धन शोधन, संबंधित अपराध और आतंकवाद के वित्त पोषण से संबंधित वित्तीय खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। दोहरे कराधान से बचने और राजकोषीय अपवंचन की रोकथाम के लिए दोनों पक्षों ने एक प्रोटोकॉल पर दस्तखत किए। श्रव्य और दृश्य कार्यRमों के आदान-प्रदान के लिए प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए एक अन्य समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किया गया। दोनों देशों ने द्विपक्षीय निवेश पर भी एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। समझौतों पर दस्तखत करने के बाद मोदी ने कहा कि भारत और ताजिकिस्तान ईरान में चाबहार बंदरगाह से व्यापार परिवहन संपर्क विकसित करने के लिए घनिष्ठतापूर्वक काम करेंगे। मध्य एशियाई देश के साथ शनिवार को आर्थिक संबंध बढ़ाने और दोहरे करारोपण, धन शोधन तथा आतंकवाद पर रोक लगाने के लिए समझौतों पर दस्तखत करने के बाद मोदी ने ये बातें कहीं। मोदी ने कहा,हम ईरान में चाबहार बंदरगाह के जरिए व्यापार और पारगमन संपर्क बनाने पर काम करेंगे।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement