INDIA Alliances Sudarshan Reddy will be the Vice Presidential candidate, Kharge announced-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

INDIA गठबंधन की तरफ से बी सुदर्शन रेड्‌डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार,खड़गे ने किया ऐलान

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 अगस्त 2025 1:04 PM (IST)
INDIA गठबंधन की तरफ से बी सुदर्शन रेड्‌डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार,खड़गे ने किया ऐलान
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को घोषणा की कि गठबंधन की ओर से सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं, "बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं। उनका एक लंबा और प्रतिष्ठित कानूनी करियर रहा है, जिसमें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य करना शामिल है। वे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के एक निरंतर और साहसी समर्थक रहे हैं। वे एक गरीब व्यक्ति हैं और यदि आप उनके कई फैसले पढ़ेंगे, तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने कैसे गरीबों का पक्ष लिया और संविधान तथा मौलिक अधिकारों की रक्षा की।" खड़गे ने कहा कि गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमति और चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने दावा किया कि रेड्डी का व्यक्तित्व, अनुभव और सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका उन्हें इस पद के लिए सबसे उपयुक्त बनाती है।
आपको बता दे की महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को NDA ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है।भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी।
सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है। इनका जन्म 4 मई 1957 को तिरुपुर, तमिलनाडु में हुआ था। मात्र 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर राजनीति की शुरुआत की।1998 और 1999 में वे कोयंबटूर लोकसभा सीट से सांसद बने।2004 से 2007 तक तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था, जिसके बाद वर्तमान में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।चुनावी प्रक्रियाउपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त तय की गई है।25 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।मतदान और मतगणना दोनों 9 सितंबर को होंगे।उपराष्ट्रपति पद क्यों खाली हुआ?दरअसल, मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 74 वर्षीय धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक होना था, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement