अगरतला। त्रिपुरा में 2014 की तुलना में इस साल प्रेमी के साथ भागने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई है।पुलिस प्रवक्ता उत्तम कुमार भौमिक ने मंगलवार को कहा, ‘‘इस साल (जनवरी से नवंबर) के 11 महीनों में प्रेमी के साथ भागने के कुल 106 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2014 में यह संख्या 93 थी।’’
उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों में अधिकतर युवा लडक़े और लड़कियां शामिल हैं, जिन्होंने माता-पिता की रजामंदी न होने पर भागकर शादी कर ली।
उन्होंने कहा, ‘‘कई बार शादीशुदा महिलाएं भी विवाहित या अविवाहित पुरुषों के साथ चली गईं, जिसके कारण उनके परिजनों को पुलिस में मामला दर्ज कराना पड़ा।’’ -> पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर सोमवार रात से 0.75% छूट