income tax raid on lawyer revealed black money-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IT छापे में खुली वकील की काली कमाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 9:50 PM (IST)
IT छापे में खुली वकील की काली कमाई
नई दिल्ली। आईटी डिपार्टमेंट कुछ खास सेक्टर के प्रभावी लोगों के खिलाफ अभियान चला रही है और उसी क्रम में इस वकील के यहां तलाशी ली गई। आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहले लोगों को अपनी अघोषित संपत्ति का खुलासा करने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया था,लेकिन जिन लोगों ने सरकारी स्कीम का फायदा नहीं उठाया,उनके खिलाफ अब कार्रवाई की जा रही है। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील ने आयकर विभाग की टीम को तलाशी के दौरान 125 करोड़ रुपए की अघोषित आय के बारे में बताया है। दरअसल आयकर विभाग की टीम उनके साउथ दिल्ली के मकान में सर्च करने पहुंची थी। सबसे पहले ये वकील तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने सेंट्रल दिल्ली में 100 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा था। बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा! खास है यह कार,पूरी दुनिया में मिलेंगी केवल 250

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement