बड़े स्वर्ण कारोबारी के आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर आयकर का छापा
khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 11:45 AM (IST)
गोरखपुर में नोट बंदी के बाद आयकर की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। गोरखपुर के सबसे बड़े स्वर्ण व्यवसायी के यहाँ आयकर का सर्वे छापा पड़ा है। हरिप्रसाद गोपी कृष्ण शर्राफ के एक साथ स्वर्ण,रियल स्टेट और अन्य प्रतिष्ठानों पर आयकर का सर्वे छापा चल रहा है। आयकर की अलग अलग टीम शहर के हिंदी बाजार, गोलघर बलदेवप्लाज, पाम पैराडाइज, सहित कुशीनगर, देवरिया के प्रतिष्ठानों पर आयकर का सर्वे छापा चल रहा है। आयकर से जड़ी सभी पत्रावली खंगाली जा रही है। सर्वे छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS