Advertisement
जयपुर में प्रीमियर कोचिंग इंस्टिटयूट ‘ऐम-4’ का शुभारंभ

कांग्रेस की मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने भी कोचिग इंस्टिटयूट ऐम-4 को क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि बताया और विद्यार्थियों की सफलता की कामना की।
ऐम-4 के निदेशक एवं गोपालपुरा बाईपास व्यापार संघ के महासचिव आर.पी.शर्मा ने कहा कि इंस्टिटयूट में विद्यार्थियों को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ फैकल्टीज के अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। इंस्टिटयूट श्रेष्ठ फैकल्टीज के साथ सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्याार्थियों की सम्पूर्ण सफलता के लिए संस्थान पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरा है। संस्थान में आधुनिक तौर-तरीकों, नवीनतम तकनीक तथा अद्यपन पाठयक्रम के बेजोड सामंयस्य से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधा मिलेगी।
कोचिंग के निदेशक श्यामजी गोस्वामी ने बताया कि इंस्टिटयूट में करीब 800 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता के साथ ही हॉस्टल की व्यवस्था भी उपलब्ध है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पर फोकस के साथ ही केवीपीवाई, एनटीएसई, ओलम्पियाड, कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं सहित प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी करवाना प्रीमियर कोचिंग इंस्टिटयूट ऐम-4 की प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


