Inauguration of new Aadhar Seva Kendra in Panchayat Samiti premises-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचायत समिति परिसर में नवीन आधार सेवा केन्द्र का शुभारंभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 7:24 PM (IST)
पंचायत समिति परिसर में नवीन आधार सेवा केन्द्र का शुभारंभ
टोंक। टोडारायसिंह उपखंड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति परिसर में शुक्रवार को नवीन आधार सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। आधार सेवा केन्द्र का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष भरतलाल सैनी तथा प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र गुर्जर ने विधिवत फीता काटकर तथा पूजा अर्चना के साथ किया। अतिथियों ने आमजन के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता को लेकर विस्तार से जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाने पर जोर दिया। इस दौरान केन्द्र प्रभारी ने आमजन से जो आधार कार्ड से वंचित रह हो, नवीन आधार कार्ड बनवाने तथा संशोधन करने, मोबाइल नंबर जोडऩे सहित अन्य जानकारियां दी। टोंक से बिजासण माता की 17वीं पदयात्रा 30 को
टोंक। बिजासण माता सेवा समिति के तत्वाधान में बिजासण माता की 17वीं पदयात्रा बुधवार को प्रात: आठ बजें मां वृहमाणी माता जी के मन्दिर मोडिया डूंगरी पुरानी टोंक से मुख्य छोटा बाजार, संघपुरा विजासण माता मन्दिर से कोली समाज हनुमान मन्दिर घंटाघर, कंकाली माता मन्दिर होते हुए विजासण माता इन्द्रगढ़ की विशाल पदयात्रा रवाना होगी। महेश महावर ने बताया कि यात्रा घांस होते हुए रात्रि विश्राम उनियारा में होगा, उनियारा से गुरूवार को प्रात: 5 बजे रवाना होकर रात्रि विश्राम विजासण माता इन्द्रगढ़ में होगा एवं 01 अगस्त को भोजन प्रसादी के पश्चात टोंक के लिए वापसी होगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को
टोंक। हाऊसिंह बोर्ड कालोनी वेलफेयर सोसायटी टोंक के तत्वाधान में 26 जुलाई शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक अशोक गांधी ने बताया कि हाऊसिंह बोर्ड कालोनी में सेक्टर नं. 2 में शिव मन्दिर प्रांगण में प्रात 11.30 विशाल पोधारोपण कार्यक्रम के तहत ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ लगाया जावेगा, जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement