Advertisement
छात्र कानूनी साक्षरता मिशन-2018 : वार्षिक समारोह का उदघाटन करेंगे CM मनोहर लाल

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति सुरिन्द्र गुप्ता स्वागत भाषण देंगे।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी कानूनी साक्षरता मिशन के तहत प्रदेश के निजी व सरकारी स्कूलों और कालेजों में 7101 कानूनी साक्षरता क्लब स्थापित किए गये हैं। इन क्लबों की मदद से विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है। इनके माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है ताकि कानूनी साक्षरता मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक किया जा सके।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मिशन के तहत प्रदेशभर में विभिन्न स्तरों पर सामाजिक-कानूनी मुद्दों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


