Inappropriate to comment on closed-door seat-sharing talks between SP and Congress: Yogendra Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर बंद कमरे की बातचीत पर टिप्पणी उचित नहीं : योगेंद्र यादव

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 11:03 PM (IST)
सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर बंद कमरे की बातचीत पर टिप्पणी उचित नहीं : योगेंद्र यादव
मुंबई। 'भारत जोड़ो अभियान' के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत, पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन, और अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की कथित साजिश को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर बात की। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत पर योगेंद्र यादव ने कहा, "किसी भी गठबंधन में, सीट-बंटवारे को लेकर चर्चा अक्सर लंबी खिंच जाती है। हमने पहले भी ऐसा होते देखा है, जैसे कि अकाली दल और भाजपा के बीच भी हुई थी। एक शुभचिंतक के तौर पर मेरी यही उम्मीद है कि सपा और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत जल्द से जल्द पूरी हो जाए।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा क्या इन चर्चाओं को सार्वजनिक करने की कोई जरूरत है? मेरी अपनी समझ है कि बंद दरवाजे के अंदर क्या बातचीत हो रही है, उसका हमें पता नहीं है। हमें उम्मीद है कि बंद दरवाजे में उचित बात हो रही होगी।"
पंजाब में भाजपा और अकाली दल के गठबंधन पर योगेंद्र यादव ने कहा, "भाजपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के लिए कोई नई बात नहीं है। बहुत साल से उनका गठबंधन चलता आ रहा था। ऐसे में उन्हें जनता को बताना चाहिए कि उनका अलायंस क्यों टूटा था।"
उन्होंने कहा, "अकाली दल ने ऐसा क्यों कहा था कि भाजपा किसान विरोधी है। क्या अकाली दल ने अपना ओपिनियन बदल लिया है। भाजपा ने अकाली दल के बारे में तमाम बातें कही थी। उसके भ्रष्टाचार के बारे में भी कही थी। ऐसे में गठबंधन के बाद जनता के सामने इस पर बात करनी चाहिए।"
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पिता राजीव गांधी की हत्या की साजिश वाली टिप्पणी को लेकर योगेंद्र यादव ने कहा, "इसके प्रमाण सार्वजनिक रूप से जरूर आने चाहिए। देश के प्रधानमंत्री की हत्या कोई छोटा सवाल नहीं है। इसके प्रमाण कायदे से जनता के सामने आने चाहिए। यह बहुत संवेदनशील मामला है और देश को अधिकार है कि वह सच्चाई को जाने।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement