in UP, BJP will face bigger setback then bihar: lalu yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UPमेंBJPका बिहार से बुरा हाल होगा:लालू

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 08:32 AM (IST)
UPमेंBJPका बिहार से बुरा हाल होगा:लालू
पटना। नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साध रहे राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बिहार से ज्यादा बुरा हाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में होने वाला है। उन्होंने नरेंद्र मोदी से पूछा कि 50 दिनों के बाद किस चौराहे पर उनको सजा दी जानी चाहिए। पटना में नोटबंदी के खिलाफ 28 दिसंबर को राजद के महाधरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए लालू ने कहा,नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि 50 दिनों में स्थिति नहीं सुधरी तब चौराहे पर जो सजा दी जाएगी वह कबूल करेंगे। मोदी ने 13 नवम्बर को गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 50 दिनों में स्थिति नहीं सुधरी तो उन्हें जो भी सजा दी जाएगी, वह उसे स्वीकार करेंगे।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement