इटली में बीते तीन महीनों में आए चौथे भूकंप ने
जनजीवन प्रभावित किया है। रविवार को आए 6.6 तीव्रता के भूकंप में किसी के मारे
जाने की सूचना नहीं है। भूकंप से क़रीब बीस लोग घायल हुए हैं और
इमारतों को नुक़सान हुआ है। ये भूकंप उस इलाक़े के पास आया है जहां अगस्त में आए
भूकंप में क़रीब तीन सौ लोग मारे गए थे। नोरचा में संत बैनेडिक्ट के मध्यकाली
बासीलीक समेत कई इमारतों को नुक़सान पहुंचा है। भूकंप के झटके राजधानी रोम में भी
महसूस किए गए जहां मेट्रो को रोक देना पड़ा। यही नहीं उत्तरी शहर वेनिस में भी
भूकंप के झटके महसूस किए गए।
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्चयह भी पढ़े :25 लाख की लूट का
ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें