In the NCR, the chill in the morning, the thunderstorm, the minimum temperature was 11.2 degrees Celsius-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NCR में सर्द सुबह, बदली छाई, यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस

khaskhabar.com: सोमवार, 04 मार्च 2019 11:17 AM (IST)
NCR में सर्द सुबह, बदली छाई, यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द और बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, आसमान पर बदली छाई रह सकती है और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में शहर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 89 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 22.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement