In the fight to save the Constitution and democracy, farmers will have to walk with jelly on their shoulders: Tikaram Julie-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 9:02 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में किसान को कंधे पर जेली रखकर चलना पड़ेगा: टीकाराम जूली

khaskhabar.com: शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 7:16 PM (IST)
संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में किसान को कंधे पर जेली रखकर चलना पड़ेगा: टीकाराम जूली
खास खबर। बीकानेर किसान वोट तो मजबूती के साथ देगा ही, लेकिन अब उसे अपने हक के लिए कंधे पर जेली भी रखकर चलना पड़ेगा। यह बात राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शनिवार को बीकानेर के उदयरामसर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में किसानों और आमजन को संबोधित करते हुए कही।
नेता प्रतिपक्ष जूली ने स्व. डूडी के साथ अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे अलवर के जिला प्रमुख थे और स्व. रामेश्वर डूडी बीकानेर के जिला प्रमुख थे, तब मात्र 24 वर्ष की उम्र में उन्हें डूडी जी से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। बाद में भी हमेशा उनका मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा। भावुक होकर उन्होंने याद किया कि जिस दिन डूडी को ब्रेन हेमरेज हुआ था, उस दिन भी वे अलवर ही आ रहे थे। आज जब वे स्वयं नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हैं, तो उन्हें स्व. डूडी का कार्यकाल याद आता है।
उन्होंने कहा कि आज हमारे पास 70 विधायक हैं, लेकिन उस समय मात्र 21 विधायकों के साथ स्व. डूडी ने मजबूती से लड़ाई लड़ी थी। किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर पूरा कांग्रेस विधायक दल धरने पर बैठ गया था, जिससे तत्कालीन वसुंधरा सरकार को झुकना पड़ा था और बाद में कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया।
प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जूली ने कहा कि आज सरकार में केवल बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं। कहीं नर्मदा, कहीं यमुना तो कहीं चंबल का पानी लाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यह पानी पिछले तीन सालों से सिर्फ मुख्यमंत्री के भाषणों तक ही सीमित है।
मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जब आप किसान की किसी समस्या को समझ ही नहीं रहे, तो फिर किस मुंह से खुद को किसान का बेटा बताते हैं? आज राजस्थान में न तो किसानों व आमजन को समय पर पेंशन मिल रही है और न ही पालनहार योजना का लाभ। किसान को न असली बीज मिल पा रहा है, न असली खाद और न ही समर्थन मूल्य पर खरीद हो रही है। फसल बर्बाद होने पर असली पीड़ित किसानों को मुआवजा तक नसीब नहीं हो रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने आगामी पंचायती राज चुनावों में सभी पंचायत समितियों और जिला परिषदों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने तथा कांग्रेस के प्रधान व जिला प्रमुख बनाने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह पर्ची और लुटेरी सरकार जिला परिषद सदस्यों को भी चुराने की कोशिश करेगी। ऐसे में पुलिस के पास भले ही पिस्टल और डंडा हो, लेकिन जब किसान के हाथ में जेली होगी तो वह पीछे हटने वाला नहीं है।
उन्होंने दृढ़ता से कहा कि जो कोई भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से खिलवाड़ करेगा या लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश करेगा, कांग्रेस का कार्यकर्ता और प्रदेश का नागरिक उसे बचाने के लिए मजबूती से छाती तानकर खड़ा रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement