In the court of Mother Sheetala, a large crowd of devotees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मां शीतला के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 11:02 AM (IST)
मां शीतला के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब
भरतपुर। शीतलाष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को मां शीतला के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जामा मस्जिद स्थित शीतला माता के बड़े मंदिर के आलावा जवाहर नगर, राजेन्द्र नगर, गोपालगढ़, सेढ का मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर शीतला माता की पूजा अर्चना कर महिलाओं ने ठंडे पकवानों का भोग माता को अर्पित किया। गुरुवार को अर्ध-रात्रि को शुरू हुआ मां शीतला की पूजा का यह सिलसिला सुबह तक अनवरत जारी रहा। इस अवसर पर शीतला माता मंदिरन के आस-पास मेला भी भरा, जहां महिलाओं तथा बच्चों ने कई तरह की खरीददारी भी की। मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब होने के कारण महिलाओं ने माता शीतला के निमित्त पूजा सामग्री को दूर से ही माता को अर्पित किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement