In the Congress-BJP, only the churning of names, awaiting the list-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 - कांग्रेस-भाजपा में अभी तक सिर्फ नामों पर मंथन, सूची का इंतजार

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मार्च 2019 1:06 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2019 - कांग्रेस-भाजपा में अभी तक सिर्फ नामों पर मंथन, सूची का इंतजार
जयपुर । लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 25 सीटों को लेकर कांग्रेस हो या भाजपा अभी तक नामों का ऐलान नहीं कर सकी है। हालांकि अभी काफी वक्त है, लेकिन दोनों ही पार्टियां जिताऊ उम्मीदवार को लेकर मंथन कर रही है। वर्तमान में 23 सीटें भाजपा के पास है, तो दो लोकसभा सीटें कांग्रेस के पास है। भाजपा इस बार मिशन 25 को लेकर चल रही है और पार्टी को उम्मीद है कि मोदी लहर इस बार भी कायम रहेगी और पार्टी को लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटों पर जीत मिलेगी। जबकि विधानसभा चुनाव में 100 सीटें जीकर सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी फिलहाल सीटों की संख्या को लेकर तो कुछ बयान नहीं दे रही है। लेकिन जैसा पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया था कि 20 सीटें मोदी लहर से पहले पार्टी ने जीती थी, इस बार प्रदेश में कोई मोदी लहर नहीं है। पहले विधानसभा चुनाव में जब मोदी लहर नहीं चली, तो लोकसभा चुनाव में भी नहीं चलेगी। वहीं कांग्रेस पार्टी प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के मुताबिक 25 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा जारी है। अभी इसके बाद अब 13 मार्च को जयपुर में बैठक होगी और इसके बाद दिल्ली में होने वाली बैठक में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि राजस्थान में दो चरणों में चुनाव दो देखते हुए दोनों पार्टियों का फोकस पहले फेज की 13 सीटों पर है। दोनों ही पार्टियों का सूची दो फेज में आ सकती है।
राजस्थान में पहला चरण
नामांकन शुरू- 2 अप्रेल 2019
नामांकन की आखिरी तारीख- 9 अप्रेल
नामांकन पत्रों की जांच- 10 अप्रेल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 12 अप्रेल
मतदान- 29 अप्रेल
29 अप्रेल को इन सीटों पर होगा मतदान
टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां
राजस्थान में दूसरा चरण
नामांकन शुरू- 10 अप्रेल 2019
नामांकन की आखिरी तारीख-18 अप्रेल
नामांकन पत्रों की जांच- 20 अप्रेल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 22 अप्रेल
मतदान- 6 मई 2019
6 मई को इन सीटों पर होगा मतदान
गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर,जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट पर मतदान होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement