In the case raised questions on the BJP government policy Gurcsha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौरक्षा के मामले में भाजपा सरकार की नीति पर उठाया सवाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 12:16 PM (IST)
गौरक्षा के मामले में भाजपा सरकार की नीति पर उठाया सवाल
रोहतक । गौरक्षा आंदोलन के अध्यक्ष संत गोपाल दास ने गौरक्षा के मामले में हरियाणा की भाजपा सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार पर दोगली नीति अपनाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने आरएसएस की भूमिका को भी कटघरे में खड़ा किया है। हरियाणा में गौरक्षा का मुद्दा लंबे समय से अहम स्थान रखता है। हालांकि मौजूदा प्रदेश सरकार ने इस बारे में कड़ा कानून भी बना रखा है, लेकिन इसके बावजूद गौवंश सड़कों पर मरने के लिए मजबूर है। इस मुद्दे को लेकर गौरक्षा आंदोलन के अध्यक्ष संत गोपाल दास 67 दिन तक अनशन भी कर चुके हैं। एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार उनके निशाने पर है। संत गोपाल दास ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। गौरक्षा को लेकर लगता है कि सरकार की दोगली नीति है। प्रदेश में व्यवस्थाएं किसी से छिपी हुई नहीं हैं। सरकार फंड नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है, इसकी जांच होनी चाहिए। गौ-अभ्यारण की चर्चा भी पिछले दो साल से हवा हवाई साबित हो रही है। सरकार में इच्छाशक्ति की कमी नजर आती है। यही वजह है कि गौवंश की दुर्दशा नजर आती है। ऐसे में संघ परिवार यानि आरएसएस की चुप्पी भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। अब सीएम मनोहर लाल खट्टर पर सवाल है कि गाय के मुद्दे पर वे इतने कट्टर कैसे हो गए हैं। उन्होंने सलाह दी कि सीएम और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को अपने आवास पर गाय बांधनी चाहिए ताकि जनता भी प्रोत्साहित हो। साथ ही गौरक्षा के मुद्दे पर युद्धस्तर पर काम करने और पश्चिमी देशों से सीख लेने की जरूरत है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement