Advertisement
बूथ सम्मेलन में नड्डा बोले, 'ये नई नहीं वही सपा है', 700 दंगे हुए और 112 लोग मारे गए

कहा कि आज प्रदेश में योगी सरकार ने गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया है। गन्ना हमारा है और जिन्ना उनका है। हम गन्ना पर चुनाव लड़कर जीतेंगे और हम जिन्ना मानसिकता का भी पदार्फाश करेंगे। कुछ पार्टियों में किसी पद पर जाने के लिए भतीजा होना जरूरी है, बेटा होना आवश्यक है, सभी पार्टियां परिवारवाद की पार्टियां बन चुकी हैं बस ताली बजाओं और कोई काम नहीं है। कहा कि ये वंशवाद के प्रोडक्ट अपने लिए राष्ट्र हित बेच देते हैं। ऐसा लोगों ने देखा है। आतंकियों को छुड़ाया था इन लोगों ने।
नड्डा ने कहा कि आज सभी पार्टियां जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर, वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं, जो देश के लिए बहुत ही खतरनाक है। राष्ट्रनायक सरदार पटेल के साथ देशद्रोही जिन्ना का जिक्र करने का षड्यंत्र किया जा रहा है, ताकि देश को खंडित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों में किसी पद पर जाने के लिए भतीजा होना जरूरी है, बेटा होना आवश्यक है, सभी पार्टियां परिवारवाद की पार्टियां बन चुकी हैं, बस ताली बजाओं और कोई काम नहीं है।
कहा कि हम भाजपा पार्टी में ही संभव में ही है कि आज एक बूथ अध्यक्ष, कल का प्रदेश का अध्यक्ष बन सकता है। मोदी जी की ²ढ़ इच्छाशक्ति थी जो कश्मीर से धारा 370 को धराशायी कर दिया। किसी भी मुस्लिम देश में तीन तलाक नहीं है। हमने सुप्रीम कोर्ट भी कहा था कि तीन तलाक समाप्त करो, लेकिन पहले की सरकारों ने ये काम नहीं किया। प्रधानमंत्री जी ने अभी किसान कानून वापस लिए हैं। दम भरने के लिए कई लोग खुद को किसान नेता कह रहे हैं, लेकिन किसानों के लिए जो प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया, वो किसी और ने कभी नहीं किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


