Advertisement
बजट बहस के जवाब में गहलोत ने मोदी और केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कई विभागों की नई घोषणाएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को सुनाते हुए कहा कि आप सब लोग और राजस्थान के सांसद व मंत्रियों ने केंद्र में राजस्थान की पैरवी नहीं की है। आप सब लोगों मिलकर ईआरसीपी योजना को राष्ट्रीय योजना का दर्जा देने और पर्याप्त बजट देने की पैरवी करनी चाहिए जो आपने नहीं की है। यह तब है जब यह योजना वसुंधरा राजे सरकार के समय बनी थी। इसमें क्यों अड़गे लगाए जा रहे हैं, ये समझ से परे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए टैक्स स्लैब के माध्यम से लोगों को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि ओपीएस मानवीय दृष्टिकोण है। इसको सभी लागू करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमने राजस्थान में मिनिमम वृद्धावस्था पेंशन एक हजार रुपए कर दी है। इसमें केंद्र का हिस्सा 400 करोड़ भी नहीं है। राज्य 1100 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई घोषणाएं करते हुए किसानों की विजिलेंस चेक रिपोर्ट (वीसीआर) भरने की शिकायतों का समाधान करने के लिए 'स्वैच्छिक भार वृद्धि' योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत किसानों को लोड की घोषणा खुद करने पर पेनल्टी नहीं लगेगी और वीसीआर नहीं भरी जाएगी। 5000 राजीव गांधी युवा मित्र लगेंगे-महाराव शेखाजी आर्मी ट्रैनिंग स्कूल खुलेगा और संभाग लेवल पर भी आर्मी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेंगे। बीकानेर में आई स्टार्ट अप सेंटर खुलेगा। राज्य के विभिन्न जिलों में नए सरकारी कॉलेज खुलेंगे, जयपुर के हवामहल में उर्दू बीएड कॉलेज खुलेगा। सरकारी कॉलेजों में ओपन जिम खुलेंगे। राजकीय कन्य कॉलेज भी खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगले साल एक लाख नई नौकरियां भर्ती करने की घोषणा की है। ये भर्तियां बजट में घोषित की गई भर्तियों से अलग होगी। प्रदेश के ऋषभदेव व गोगामेड़ी समेत में पांच अन्य मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। अल्बर्ट हॉल जयपुर में पुस्तकालय का डिजिटिलाइजेशन किया जाएगा। ब्याज माफिया, जमीन माफियाओं के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठन की जाएगी। नायब तहसीलदार व नर्सिंग अधीक्षक को राजपत्रित अधिकारी बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


