नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में लोग मौसम के बदले बदले मिजाज से आजकल खासे परेशान हैं। इस महीने में जब गुलाबी ठंड दस्तक देना शुरू कर देती है,उस वक्त लोग पसीने से नहा रहे हैं। इस पर मौसम विभाग का कहना है कि यह असल में न्यूनतम तापमान में चल रही गड़बड़ी है। साथ ही उमस का उतार-चढ़ाव भी इसमें खासा रोल निभा रहा है।