In northwestern Syria, 15 dead in bomb attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया:अमेरिकी हमले में 15लोगों की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 9:33 PM (IST)
सीरिया:अमेरिकी हमले में 15लोगों की मौत
दमिश्क। सीरिया के अल-रक्का शहर में किए गए एक हवाई हमले में 15 लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ये हमले अमेरिका की ओर से किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरियन ऑब्जरवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा, अल-रक्का के दाहम कस्बे में शुक्रवार को हवाई हमले किए गए। माना जा रहा है कि ये हमले अमेरिका की अगुवाई वाले आतंकवाद निरोधक गठबंधन के विमानों ने किए। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अमेरिका के नेतृत्व में यह पहला हवाई हमला नहीं हैं, जिसमें आम नागरिक हताहत हुए हैं। अमेरिका ने पहले स्वीकार किया है कि साल 2014 से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर गठबंधन की ओर से किए गए हवाई हमले के दौरान हो सकता है कि कुछ आम नागरिक पीडि़त हुए हों। आईएस ने जनवरी, 2014 में अल-रक्का पर कब्जा कर लिया था। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement