Advertisement
राजस्थान के 65 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में बच्चों ने दोहराया ‘गुड टच बैड टच‘ का पाठ

जैन ने बताया कि सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों में भी गुड टच बैड टच की अवेयरनेस जरूरी है। यह खुशी की बात है कि गत अगस्त माह में राज्य के सरकारी स्कूलों में आयोजित प्रथम चरण के अभियान के बाद सरकारी स्कूलों के कई प्रशिक्षित टीचर्स ने स्वप्रेरणा से अपने आस-पास के निजी स्कूलों में इस अभियान को चलाया है। जयपुर में जिन निजी स्कूलों में इसके सेशन आयोजित हुए है, वे भी दूसरे निजी स्कूलों में इसके प्रशिक्षण आयोजित करके 'असुरक्षित स्पर्श' के बारे में जागरूकता के प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि मनोवैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित अंतराल पर यदि तीन चरणों में बच्चों को इस संवेदनशील विषय पर प्रशिक्षित किया जाए तो ये स्थाई रूप से उनकी समझ और व्यवहार का हिस्सा बन जाता है तथा वे ‘असुरक्षित स्पर्श‘ का सजगता और सतर्कता से सामना करते हुए खुद को सुरक्षित रख सकते है। इसी उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ‘सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान‘ अभियान के तहत चरणबद्ध रूप से सरकारी स्कूलों में तीन प्रशिक्षणों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन स्कूलों में तीसरा चरण अगले साल जनवरी माह में आयोजित होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


